छत्तीसगढ़

अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Shantanu Roy
5 July 2026 7:55 PM IST
अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड़ेली क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 55 लीटर अवैध महुआ शराब और दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के निर्देश और कलेक्टर पदमिनी भोई साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी विभाग वृत्त सारंगढ़ एवं बरमकेला की
संयुक्त टीम
ने शनिवार को गुड़ेली–लातनाला मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान यह सफलता हासिल की। जांच के दौरान ग्राम गुड़ेली निवासी दो आरोपियों को रोका गया। उनके दोपहिया वाहनों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब बरामद हुई।


पहले आरोपी अमृतलाल यादव, पिता धनीराम, के कब्जे से 25 लीटर शराब और हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 UJ 5448) जब्त की गई। वहीं दूसरे आरोपी बरातू मांझी, पिता धरमू, के पास से 30 लीटर शराब और टीवीएस एक्सल 100 (क्रमांक CG 13 AN 8190) बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह राठिया सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tagsसारंगढ़बिलाईगढ़आबकारी विभागअवैध शराबमहुआ शराबगुड़ेलीछत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियमगिरफ्तारीशराब तस्करीपुलिस कार्रवाईSarangarhBilaigarhExcise Departmentillegal liquorMahua liquorGudeliChhattisgarh Excise Actarrestliquor smugglingpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story