भारत

ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, तीन महिलाएं शामिल

jantaserishta.com
5 July 2026 2:00 PM IST
ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, तीन महिलाएं शामिल
x
मचा कोहराम.
अमरावती: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के उंगुटुर मंडल के चेब्रोल के पास शनिवार देर रात यह हादसा हुआ। चेरलापल्ली-शालीमार स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि चारों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही ताडेपल्लीगुडेम सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चारों एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं और उन्होंने संभवतः आत्महत्या की है। सभी की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मौके से पुलिस को एक महिला के पास से शेख हसीना के नाम का एटीएम कार्ड मिला। वहीं दूसरी महिला के पास ताडेपल्लीगुडेम आरटीसी डिपो की बाइक पार्किंग रसीद मिली। इसके अलावा घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए, लेकिन दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त थे। पुलिस अब सिम कार्ड से डेटा निकालकर मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ताडेपल्लीगुडेम क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उधर, तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रविवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिट्याल मंडल के पेड्डाकापर्थी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी ट्रैवल बस ने पीछे से कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे वीवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और उनका एक मित्र शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार चेन्नई से हैदराबाद लौट रहा था। इसी दौरान ओडिशा की एक निजी ट्रैवल एजेंसी की बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और पुलिस एवं राहतकर्मियों को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी पीड़ित मूल रूप से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के रहने वाले थे और फिलहाल हैदराबाद में रह रहे थे।
इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक लंबा जाम लगा रहा। बाद में पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल कराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story