छत्तीसगढ़
लाखो का गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, नशा विरोधी अभियान में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
8 Jun 2025 9:43 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले में गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, लगातार नशा विरोधी अभियान में जुटी पुलिस छुईखदान पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा बरामद किया है। जिले में नशे के बढ़ते प्रभाव और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जून 2025 को थाना छुईखदान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नं. 9 कनक नगर छुईखदान क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को रंगे हाथ गांजा बेचते पकड़ा गया। पहले मामले में आरोपी राजेश चंद्राकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 9 कनक नगर छुईखदान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 145 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे वह बेचने की फिराक में था।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने राजेश वैष्णव, उम्र 30 वर्ष, निवासी उसी वार्ड, कनक नगर छुईखदान को 125 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। दोनों ही आरोपी गांजा की खुदरा बिक्री कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में नशे का जाल फैलता जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना छुईखदान पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने प्रशंसा की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा और मादक पदार्थों की तस्करी समाज के लिए अभिशाप है और इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। खैरागढ़, छुईखदान और गंडई क्षेत्र के युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने तथा सुरक्षित समाज निर्माण की दिशा में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





