छत्तीसगढ़
विकास जरूरी, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो लोगों को बेघर कर दे: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
8 Jun 2025 7:40 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर, ग्राम पंचायत नकटी, विकासखंड धरसीवां, जिला रायपुर के ग्रामवासियों के हित में संवेदनशील रुख अपनाते हुए खसरा नंबर 460, रकबा 15.4790 हेक्टेयर भूमि पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। व कहा कि विधायक कालोनी रिक्त स्थान पर बने गरीबों का मकान तोड़कर नहीं।
सांसद श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि इस भूमि पर वर्षों से लगभग 80 से अधिक गरीब परिवार वर्षों से मकान बनाकर निवासरत हैं। इन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाए गए हैं, वहीं कई शासकीय भवन सामुदायिक भवन आदि भी इसी भूमि पर स्थित हैं। ग्राम पंचायत एवं ग्रामसभा ने भी इस योजना पर रोक लगाने की बात की है। इस भूमि को इनके पूर्वजों द्वारा चारागाह हेतु सुरक्षित की गई है यह गांव की साझा भूमि है, जिस पर कब्जाधारी ग्रामीण जन वर्तमान में ग्राम पंचायत की व्यवस्था के अनुसार निवास कर रहे हैं।
इस संवेदनशील मामले को देखते हुए पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने भी सांसद श्री अग्रवाल से मुलाकात कर ग्रामवासियों की पीड़ा साझा की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह भूमि ग्रामीणों की जीविका और सम्मान से जुड़ी हुई है तथा यहां रह रहे अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शासन-प्रशासन से कहा है कि ग्रामीणों के आवासीय अधिकारों की रक्षा की जाए और विधायक कॉलोनी का निर्माण कार्य केवल उस हिस्से में किया जाए जहां ग्रामीण निवासरत नहीं हैं, अथवा इसे किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास आवश्यक है, लेकिन लोगों को बेघर कर के नहीं । उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रशासन को यथास्थिति बनाए रखने तथा कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने हेतु निर्देशित करे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





