छत्तीसगढ़

जंगल में दंतैल हाथी की दस्तक, कई गांवों में अलर्ट जारी

Shantanu Roy
7 July 2026 1:04 PM IST
जंगल में दंतैल हाथी की दस्तक, कई गांवों में अलर्ट जारी
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। वनमण्डल महासमुंद परिक्षेत्र के मुड़मार (बेलर) क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक नर दंतैल हाथी के पहुंचने से वन विभाग सतर्क हो गया है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के कई गांवों में ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। हालांकि अब तक हाथी के कारण किसी भी तरह की फसल हानि, मकान क्षति या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। वन विभाग के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे तक दंतैल हाथी कक्ष क्रमांक 66 और 67 के अंतर्गत आने वाले मुड़मार और गौरखेड़ा के बांस प्लांट वाले जंगल क्षेत्र में विचरण करता देखा गया। वर्तमान में हाथी की लोकेशन कक्ष क्रमांक 66, 67 और 64 के जंगल क्षेत्र में बताई जा रही है।

विभाग ने संभावना जताई है कि हाथी आगे कक्ष क्रमांक 68, 58, 59, 60, 438, 64, 61 और 63 की ओर बढ़ सकता है। इसके मद्देनजर वन अमला लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। गौरखेड़ा, मुड़मार, उमरदा, पतेरापाली, सिरगिड़ी, दलदली, झालखमरिया, बेलर, अरण्ड, सोरिद, चोरभाटी, बनसीवनी, लोहारडीह और परसापानी सहित कई गांवों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार जंगल क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। वहीं गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को हाथी दिखाई देता है तो वह उसके करीब जाने की कोशिश न करें और तुरंत नजदीकी वन कर्मचारी या विभाग को इसकी सूचना दें। अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। वन विभाग की टीम हाथी की दिशा और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Tagsमहासमुंद हाथीदंतैल हाथीमहासमुंद वन विभागमुड़मार जंगलबेलर क्षेत्रहाथी की आमदछत्तीसगढ़ हाथी समाचारहाथी मित्र दलजंगल में हाथीग्रामीणों को अलर्टवन विभाग की निगरानीहाथी विचरण क्षेत्रमानव-हाथी संघर्षमहासमुंद न्यूजछत्तीसगढ़ वन्यजीव समाचारMahasamund elephanttusker elephantMahasamund Forest DepartmentMudmar forestBeler areaarrival of elephantChhattisgarh elephant newsElephant friend groupelephant in the forestalert to villagersmonitoring of forest departmentelephant roaming areahuman-elephant conflictMahasamund newsChhattisgarh wildlife newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story