छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव की विश्वसनीयता खत्म हो रही है, बीजेपी मंत्री का बयान

Nilmani Pal
24 Dec 2025 4:45 PM IST
टीएस सिंहदेव की विश्वसनीयता खत्म हो रही है, बीजेपी मंत्री का बयान
x

रायपुर। क्रिसमस त्यौहार के विरोध के मद्देनजर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा था कि, वह क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री सजायेंगे और बजरंग दल को भी आमंत्रित करेंगे।

अपने इसी बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा लीडर्स के निशाने पर आ गए है। भाजपा के सीनियर आदिवासी नेता और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने उनपर तीखा तंज कसा है। नेताम ने दावा किया है कि, टीएस सिंहदेव तो हर साल क्रिसमस मनाते हैं, वे रोजा रखते हैं और रमजान भी मनाते हैं। मंत्री नेताम ने आगे कहा कि, सिंहदेव शेरवानी-कुर्ता, टोपी पहन नमाज भी पढ़ते हैं। रामविचार नेताम ने अपना हमला जारी रखते हुए यह दावा भी कर दिया कि, टीएस सिंहदेव ईसाई और मुस्लिम वोटों से जीतते है, हालांकि सिंहदेव कट्टरपंथियों की सूची में शामिल नहीं है। नेताम ने कहा है कि, सिंहदेव की विश्वासनीयता ख़त्म हो रही हैं।

लेकिन सिंहदेव पर निशाना साधने वालों में सिर्फ नेताम ही नहीं है। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भी उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, टीएस बाबा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे ईसा मसीह को माने, उल्टा जालीदार टोपी लगाएं। कांग्रेस के नेताओं को बुलाकर क्रिसमस मनाएं। जहाँ तक बजरंग दल का सवाल है तो, बजरंग दल उसमें न कभी शामिल हुआ है ना होगा। टीएस बाबा को अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ क्रिसमस मनाना चाहिए।

Next Story
null