छत्तीसगढ़
अवैध गुटखा परिवहन मामले में ट्रक मालिक पर 30 लाख का जुर्माना
Shantanu Roy
31 Aug 2025 11:17 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध गुटखा और तंबाकू उत्पादों की जब्ती के मामले में जीएसटी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए ट्रक मालिक-चालक पर ₹29 लाख 96 हजार 480 रुपये का भारी जुर्माना ठोका है। यह कार्रवाई 4 अगस्त को लोदाम थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए मामले से जुड़ी है।
मंडी बैरियर में पकड़ा गया ट्रक
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अगस्त को नेशनल हाइवे-43 स्थित मंडी बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग का कंटेनर ट्रक (नंबर HR55AJ4755) को रोका। पूछताछ में ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) डिटर्जेंट और वाशिंग पाउडर लेकर जा रहा है और इसके लिए उसने एक रसीद भी दिखाई। लेकिन जब पुलिस ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली तो उसमें 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी अवैध तंबाकू बरामद हुई। चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही माल का वैध बिल दिखा पाया।
ट्रक चालक और मालिक पर कसा शिकंजा
गिरफ्तार चालक की पहचान राशिद खान निवासी फिरोजपुर, जिला महू (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस ने माल और वाहन को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत ज़ब्त कर प्रतिवेदन जीएसटी विभाग को भेजा। जांच के बाद जीएसटी विभाग ने इस मामले को अवैध परिवहन की पुष्टि मानते हुए ट्रक मालिक-चालक पर करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई में थाना लोदाम प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव और हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना स्थानीय स्तर पर की जा रही है।
SSP ने दी सख्त चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध गुटखा और तंबाकू उत्पादों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी हाल में इस अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस और जीएसटी विभाग मिलकर ऐसे नेटवर्क की पहचान कर रहे हैं ताकि जड़ों से इस धंधे का खात्मा किया जा सके। ऑपरेशन आघात के तहत जिले में पहले भी कई अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पादों की अवैध बिक्री और परिवहन करने वालों पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता है।
Tagsजशपुर पुलिसऑपरेशन आघातअवैध गुटखा परिवहनविमल गुटखा जब्ती30 लाख जुर्मानाजीएसटी विभाग कार्रवाईट्रक चालक राशिद खानलोदाम थाना पुलिसशशि मोहन सिंह SSPNH-43 मंडी बैरियर चेकिंगअवैध तंबाकू जब्तीBNS धारा 106Jashpur PoliceOperation Traumaillegal gutkha transportationVimal gutkha seizure30 lakh fineGST department actiontruck driver Rashid KhanLodam police stationShashi Mohan Singh SSPNH-43 Mandi barrier checkingillegal tobacco seizureBNS section 106छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





