छत्तीसगढ़

ट्रक चालक ने मासूम को रौंदा, नशे में कर रहा था ड्राइव

Nilmani Pal
3 Sept 2025 5:19 PM IST
ट्रक चालक ने मासूम को रौंदा, नशे में कर रहा था ड्राइव
x
छग

राजनांदगांव। जिले में एक ट्रक ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर की जमकर पिटाई की। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, दीवानभेड़ी गांव में काकरिया राइस मिल है। रोड से लगा हुआ ही प्रांजल साहू का घर है। प्रांजल घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने उसे रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर को जमकर पीटा और पुलिस के हवाला कर दिया। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक ग्रामीण सड़क घेरकर बैठे रहे।

Next Story
null