छत्तीसगढ़

ट्रक ड्राइवर ने गाय को बचाने के दौरान युवक को लिया चपेट में, हालत नाजुक

Nilmani Pal
16 Dec 2025 8:44 AM IST
ट्रक ड्राइवर ने गाय को बचाने के दौरान युवक को लिया चपेट में, हालत नाजुक
x
बड़ा हादसा

दंतेवाड़ा। जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। 15 दिसंबर की रात हुए इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए विशाखापट्टनम रेफर किया गया है। वहीं ट्रक चालक फरार है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने बचेली-दंतेवाड़ा सड़क पर चक्का जाम कर दिया था। करीब 5 से 6 घंटे तक सड़क पर ग्रामीण बैठे रहे। हालांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच जाम खोल दिया गया। जिसके बाद मार्ग खुला।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक बचेली से दंतेवाड़ा की तरफ जा रहा था। वहीं गमावड़ा का रहने वाला बाइक सवार युवक दीपक भास्कर (22) दंतेवाड़ा से बचेली की तरफ आ रहा था। इसी बीच गमावाड़ा गांव के नजदीक ही ट्रक चालक एक गाय को बचाते हुए बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के टायर के नीचे आ गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पास में मौजूद अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। हालांकि, भीड़ बढ़ती देख ट्रक वाहन चालक मौके से भाग गया। गांव वालों ने घायल को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया।

Next Story
null