छत्तीसगढ़

तिरंगा पूर्वजों के बलिदान और भविष्य की नींव सशक्त बनाने का प्रतीक : कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Nilmani Pal
14 Aug 2024 7:14 AM GMT
तिरंगा पूर्वजों के बलिदान और भविष्य की नींव सशक्त बनाने का प्रतीक : कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
x

रायगढ़ raigarh news। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दौड़, डिग्री कॉलेज से रोज गार्डन होते हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में समाप्त हुई। Independence Day

इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं। तिरंगा झंडा उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता और हमारी एकजुटता का प्रतीक है। हमारे पुरखों के लंबे संघर्ष के बाद हमे स्वतंत्रता मिली है, जो उन्होंने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर संकल्प करें कि स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए हम देश को आगे ले जाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इसके लिए जरूरी है आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें और अपनी नींव मजबूत बनाएं। जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उसमें पूरे लगन से मेहनत करें। आपके योगदानों से ही देश की विश्वपटल में पहचान बनेगी।

'हर घर तिरंगा अभियान' की ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि तिरंगा फहराकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें उपस्थित जनों ने अपने संदेश अंकित किए।

Next Story