छत्तीसगढ़
विश्व पर्यावरण दिवस पर CMHO कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
Shantanu Roy
8 Jun 2026 9:24 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर में 5 कटहल एवं 5 नीम के पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अ-निल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा, नोडल अधिकारी डॉ. सुमीत मंडल तथा एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कल्याणी पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेना होगा। उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल हरियाली ही नहीं देता, बल्कि स्वच्छ वायु, स्वस्थ जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी बनता है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





