छत्तीसगढ़

उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Nilmani Pal
22 Nov 2025 5:18 PM IST
उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
x
छग

सक्ती। जिले के 21 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं, आदेश के अनुसार तीन उपनिरीक्षक, तीन सहायक उपनिरीक्षक, नौ प्रधान आरक्षक व चार आरक्षकों का तबादला हुआ है, अलग अलग थाने के पदस्थ व रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को जिले के अलग अलग थाना में पदस्थापना किया गया है।

साथ ही हसौद थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक नंदूराम साहू व अश्वनी जायसवाल को लाइन अटैच किए गए हैं यह आदेश एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया है, उनके जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला सूची है।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले के पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया है, तबादला आदेश में में तीन उप निरीक्षक , तीन सहायक उपनिरीक्षक, नौ प्रधान आरक्षक व चार आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।इसमें से कई पुलिसकर्मी लंबे समय से रक्षित केंद्र में पदस्थ थे साथ ही कई पुलिसकर्मी जिले के अलग अलग थाने में पदस्थ थे, जिसमें फेरबदल कर जिले के अलग अलग थानों में पोस्टिंग की गई है।

Next Story
null