छत्तीसगढ़

बिलासपुर-कटनी रूट पर अब ट्रेन सेवा बहाल

Nilmani Pal
10 Sept 2025 8:45 AM IST
बिलासपुर-कटनी रूट पर अब ट्रेन सेवा बहाल
x

बिलासपुर। बिलासपुर के कटनी रूट पर बेलगहना यार्ड की कॉमन लूप लाइन नंबर 4 पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक डीजल इंजन के दो पहिए पटरी से उतर गए, जिससे इस मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया. इस घटना के चलते कई प्रमुख ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.

हादसे के कारण दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस और दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को भाठापारा, निपनिया, तिल्दा और उसलापुर जैसे स्टेशनों पर रोक दिया गया. कटनी और शहडोल की ओर से आने वाली ट्रेनें भी अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्टेशनों पर हेल्प बूथ स्थापित किए.

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर जोन मुख्यालय से रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और राहत दल तत्काल बेलगहना के लिए रवाना हुआ. रेलवे अमले ने देर रात तक काम कर डीजल इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास किया. जिसमें करीब 3 घंटे बाद रेलवे कर्मचारियों को सफलता मिली और फिर रेलवे लाईन सामान्य हुई.

Next Story
null