छत्तीसगढ़

जगदलपुर से जगन्नाथ पुरी के लिए ट्रेन 5 जुलाई से

Nilmani Pal
29 Jun 2025 11:21 AM IST
जगदलपुर से जगन्नाथ पुरी के लिए ट्रेन 5 जुलाई से
x

जगदलपुर। जगदलपुर से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के लिए रेलवे गोंचा स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह 5 और 7 जुलाई को यह ट्रेन चलेगी। 5 जुलाई को जगदलपुर से निकलेगी और 7 जुलाई को यही ट्रेन पुरी से जगदलपुर लौटेगी।

रेलवे के अफसरों के मुताबिक, 5 जुलाई को जगदलपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे ये ट्रेन पुरी के लिए रवाना होगी। जो रात 1:15 मिनट पर पुरी पहुंच जाएगी। वहीं 7 जुलाई की रात 12:45 को यह ट्रेन पुरी से रवाना होगी और शाम 4:45 को यह जगदलपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 4 स्लीपर, 2 जनरल सेकंड क्लास, 2 सेकंड क्लास, दिव्यांगजनों के लिए कोच होंगे। वहीं यात्रियों को सामान कम लेजाने की इजाजत है। ट्रेन का टिकट कितने रुपए का है ये अभी रेलवे ने स्पष्ट नहीं किया है। यात्रियों को जगदलपुर रेलवे स्टेशन से आसानी से टिकट मिल जाएगा।

इधर, किरंदुल से विशाखापट्टनम और विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में 1 जुलाई से 1 अगस्त तक अतरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है। जिससे यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

Next Story
null