छत्तीसगढ़

मोड़ के पास ट्रेलर वाहन का संतुलन बिगड़ा, ड्राइवर की मौत

Nilmani Pal
18 Nov 2025 9:50 AM IST
मोड़ के पास ट्रेलर वाहन का संतुलन बिगड़ा, ड्राइवर की मौत
x
छग

बस्तर। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बास्तानार घाट में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना उस वक्त हुई जब ट्रेलर तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराया. मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी शैतान जाट (34 वर्ष) के रूप में हुई है.

हादसे की सूचना मिलते ही कोड़ेनार पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मोड़ पहले भी कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है, क्योंकि सड़क अचानक ढलान लेती है और वाहन संभालना कठिन हो जाता है. पुलिस ट्रेलर के तकनीकी परीक्षण के साथ दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है. मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

तेज रफ्तार और सड़क की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त चेतावनी संकेत लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है. घटना ने एक बार फिर इस घाट की खतरनाक हालत पर सवाल खड़े कर दिए हैं.


Next Story
null