छत्तीसगढ़

पति-पत्नी को ट्रेलर ने रौंदा, महिला की हुई मौत

Nilmani Pal
13 May 2025 4:07 PM IST
पति-पत्नी को ट्रेलर ने रौंदा, महिला की हुई मौत
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ में पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. बता दें कि संबलपुरी के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया. देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सूचना के बाद चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.


Next Story