भारत

'ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही'...जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

jantaserishta.com
13 May 2025 3:47 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही...जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। इस एयरबेस पर पहुंचकर उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की तो यह पाकिस्तान के उस प्रोपेगेंडा का भी जवाब दिया कि यहां सब कुछ सही है। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम और सुखोई एय़रक्राफ्ट साथ में दिखे। इन्हें ध्वस्त करने का दावा पाकिस्तान ने किया था। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सैनिकों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी मिसाइलों से दुश्मन कांप गया है। दशकों तक ऑपरेशन सिंदूर का जब जिक्र होगा तो आपके पराक्रम को नमन किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत माता की जयघोष में वह ताकत है कि दुश्मन कांप जाता है। इस दौरान बार-बार भारत माता की जय के नारे लगते रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुश्मन ने पीछे से वार किया था, लेकिन आपने सामने से मारा। आपके पराक्रम से 9 से ज्यादा आतंकी ठिकाने तबाह हो गए और 100 आतंकवादी मारे गए। आपने बता दिया कि हम घर में घुसकर मारेंगे। पाकिस्तानी सेना को भी आपने बताया है कि आतंकियों के लिए अब पाकिस्तान में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। हमने स्पष्ट किया है कि निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- तबाही। उन्होंने महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक पर लिखी पंक्तियों का भी जिक्र किया- कौशल दिखलाया चालों में, उड़ गया भयानक भालों में। निर्भीक गया वह ढालों में,सरपट दौड़ा करवालों में।
आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि हमारी एयरफोर्स ने 20 से 25 मिनट के भीतर ही सीमा पार लक्ष्यों को भेदा। एकदम सटीक टारगेट को हिट करना और आतंकियों को ढेर करना एक पेशेवर सेना ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि दुश्मन को पता भी नहीं चला कि कब उसका सीना छलनी हो गया। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा लक्ष्य पाकिस्तान के अंदर बैठे आतंकियों को टारगेट करना था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने यात्री विमानों को सामने करके साजिश रची। सोचिए कितना कठिन था हमारी फोर्स के लिए। लेकिन आपने उन्हें कोई नुकसान पहुंचाए बिना ही आतंकियों को मारा और कमाल करके दिखाया।'
आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपके पराक्रम के वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। इस ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा....आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है... ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। ये भारत की नीति, नियत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है...
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story