छत्तीसगढ़

ट्रेलर ने किशोर को रौंदा, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

Nil dhankar
9 Jun 2025 4:00 PM IST
ट्रेलर ने किशोर को रौंदा, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत
x
छग

रायगढ़। ट्रेलर ने बाइक सवार नाबालिग को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चपले निवासी उदय बैरागी (17) रविवार को घर से पैदल निकलकर गांव के पोल्ट्री फॉर्म के पास किसी काम से गया था। कुछ देर बाद वो महेश पटेल की बाइक मांगकर चलाते हुए घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान नंदेली रोड चपले के बायंग चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।

घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना उदय के परिजन और पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद उदय के बड़े भाई गितेश कुमार बैरागी ने खरसिया चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 112-MOT, 183(1)- MOT, 106(1)- BNS के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story
null