छत्तीसगढ़

बालोद में 3 की दर्दनाक मौत, टोल प्लाजा के पास हुआ बड़ा हादसा

Nil dhankar
14 Feb 2026 8:02 AM IST
बालोद में 3 की दर्दनाक मौत, टोल प्लाजा के पास हुआ बड़ा हादसा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। दो दिनों में 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहला मामला बालोद जिले में हुई है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। जहां NH930 में जमही टोल प्लाजा के पास एक बाइक खड़े वाहन से टकरा गई। हादसा इतनी भीषण थी कि मौके पर ही बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए और तीनों मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार राजधानी रायपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां विधानसभा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें पति पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्त कराया गया। मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी, प्यारी बाई विश्कर्मा और मांढर निवासी सुभम यादव के रूप में हुई।


Next Story
null