छत्तीसगढ़
रानी दहरा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में बहे दो युवक, एक की मौत, एक लापता
Shantanu Roy
20 July 2025 8:48 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानी दहरा वॉटर फॉल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आए दो युवक अचानक बढ़े जल स्तर और तेज बहाव की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरेंद्र पाल (45 वर्ष), निवासी मुंगेली, पिता औतार सिंह के रूप में हुई है। नरेंद्र का शव झरने से करीब 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। वहीं, दूसरा युवक ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बचा लिया गया, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इसी झरने में हुई दूसरी घटना में मुंगेली से आए 30 लोगों के ग्रुप में से एक युवक ऊपरी झरने की ओर जाते हुए लापता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसे अंतिम बार ऊपरी क्षेत्र में जाते देखा गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि दिन ढलने और अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन में बाधाएं आ रही हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पर्यटन स्थल पर इस तरह की घटनाएं एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासन द्वारा पर्यटकों को वर्षा ऋतु में जलप्रपात क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
Tagsरानी दहरा झरनाकवर्धा हादसाजलप्रपात दुर्घटनामुंगेली निवासीबहाव में बहे युवकरेस्क्यू ऑपरेशनNDRF तलाशीRainfall Waterfall AccidentRani Dahra WaterfallKabirdham IncidentTourist DrownedNDRF RescueWater Current AccidentMissing PersonChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





