छत्तीसगढ़

स्कूली वाहनों की यातायात पुलिस कर रही नियमित जांच, 10 वाहन चालकों पर जुर्माना

Shantanu Roy
3 Aug 2025 7:12 PM IST
स्कूली वाहनों की यातायात पुलिस कर रही नियमित जांच, 10 वाहन चालकों पर जुर्माना
x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जशपुर यातायात पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और स्कूली वाहनों द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता फैलाना है। जांच के दौरान पुलिस ने स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, चालक की लाइसेंस स्थिति, सीट क्षमता के अनुरूप बच्चों की संख्या, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 10 स्कूली वाहन चालकों पर ₹3000 का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और नियमों का सख्ती से पालन करें।


साथ ही उन्हें बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों की जानकारी भी दी गई, जैसे कि निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को न बैठाना, वाहन में उचित सुरक्षा उपकरण रखना, और चालक का नशा रहित होना अनिवार्य है। जशपुर यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों और विद्यालय प्रबंधन से भी अपील की गई है कि वे सुरक्षा मानकों को लेकर सजग रहें और यातायात नियमों के पालन में सहयोग करें। इस अभियान से स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और वाहन चालकों में जिम्मेदारी का भाव भी विकसित होगा।
Next Story