छत्तीसगढ़

धमतरी में ट्रैफिक DSP ने ली बैठक

Nilmani Pal
3 Jun 2025 4:51 PM IST
धमतरी में ट्रैफिक DSP ने ली बैठक
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित संचालित किये जाने यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बैठक लिया गया।

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी के द्वारा यातायात पेट्रोलिंग एवं पाईट में तैनात अधिकारियों को शहर के सदर मार्ग, बस स्टैण्ड, सिहावा मार्ग, गंगरेल रूद्री मार्ग एवं व्यस्तम मार्गों में निरंतर पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने प्रातः 08 से 11 बजे एवं शाम 05 से 08 बजे तक भीड़-भाड़ वाले स्थानों में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए अव्यवस्थित खड़े करने वाले वाहन चालकों को समझाईश देने एवं कार्यवाही करने, प्रतिबंधित समय में प्रवेश कर रहे, भारी वाहनो पर निगाह रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उचित वैद्यानिक कार्यवाही करने, पेट्रोलिंग के दौरान खासकर रात्रि के समय मार्ग में खडे व बैठे रहने वाले मवेशियों को हटाने,आगामी समय में स्कूल/कालेज खुलने वाला है मार्ग के किनारे स्थित स्कूलो के लगने व छूटने के समय विशेष रूप से आस पास पेट्रोलिंग करने निर्देश दिया गया।

शहर के चौक-चौराहो पर निर्बाध यातायात व्यवस्था हेतु रॉग साईड़ वाहन चालन,ओवर स्पीड़,सिग्नल लाईट का पालन नही करने, स्टॉप लाईन पर वाहन नही खडे करने वाले, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेंट,बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले, माल वाहक वाहन में सवारी परिवहन करने वाले, मोडिफाईड सायलेंसर लगे वाहन चलाने वाले, बिना लायसेंस एंव नाबालिक वाहन चालको को यातायात नियमो का पालन कराते हुये विधि सम्मत कार्यवाही किये जाने के अलावा चौक- चौराहा में ड्युटी के दौरान पैदल रोड़ क्रॉस कर रहे बुजुर्ग, बच्चो, निशक्तजनों की सहायता करने एवं सभी आमजन से सद्भावना पूर्वक माननीय व्यवहार करते हुए सजगतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने निर्देशित किया गया।


Next Story