छत्तीसगढ़

पुल पर लटका ट्रैक्टर, नवापारा-मगरलोड रोड में हादसा

Nil dhankar
19 Jun 2026 5:30 PM IST
पुल पर लटका ट्रैक्टर, नवापारा-मगरलोड रोड में हादसा
x
छग

नवापारा-राजिम। नवापारा-मगरलोड मार्ग पर महानदी पर स्थित त्रिवेणी पुल पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल के किनारे लटक गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे एक कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़कर आधा पुल से नीचे लटक गया। हादसे में कार को भी नुकसान पहुंचा है।

यह पूरा मामला कड़ी करेली चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा अनहोनी टल गई।


Next Story