छत्तीसगढ़

धमतरी में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
27 Jun 2026 4:32 PM IST
धमतरी में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत
x

धमतरी। जिले के गड़ियापारा में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. मृतक की पहचान सुमन मरकाम के रूप में हुई है. घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर पलटने के दौरान मृतक के शरीर के बाएं हिस्से में चोट आई है. विशेष रूप से सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इस हादसे के बाद गड़ियापारा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Next Story