छत्तीसगढ़

कश्मीर गए छग निवासी पर्यटक लौट रहे वापस

Nil dhankar
23 April 2025 8:24 AM IST
कश्मीर गए छग निवासी पर्यटक लौट रहे वापस
x

रायपुर। करीब 13 साल बाद कश्मीर पहुंचा, तो श्रीनगर में भय, और आतंक से एकदम अलग शांति का माहौल साफ दिख रहा था लेकिन मंगलवार की दोपहर परिवार के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के 65 लोगों के साथ बस से पहलगाम के लिए निकले, तो पुलवामा के पास गाड़ियों की जांच पड़ताल शुरू हो गई।

फिर थोड़ी दूर आगे सुरक्षा बलों बस रोक दिया गया। यह बताया गया कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है, और 28 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 25 किमी दूर यात्री बसों को रोका गया, और भय -चिंता के बीच घंटों इंतजार करने के बाद यात्री बसों को वापस श्रीनगर के लिए लौटा दिया गया।

यात्री बसों की जांच में लगे जम्मू कश्मीर के एक नौजवान सब इंस्पेक्टर ने कहा ऐसी घटना उन्होंने पहले कभी नहीं हुई। आतंकी कभी पर्यटकों को सीधे निशाना नहीं बनाते थे। ऐसे समय में जब हमें लग रहा था कि घाटी में शांति लौट आई है, और रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।

Next Story
null