छत्तीसगढ़
तोखन साहू का बयान: जल्द होगा लोरमी लापता बच्ची मामले का खुलासा
Shantanu Roy
27 April 2025 7:13 PM IST

x
छग
Lormi. लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी से एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को रहस्यमयी तरीके से लापता हुए 16 दिन बीत गए, लेकिन अब तक पुलिस को बच्ची का पता नहीं चल सका है. इस मामले को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीडिया से बातचीत में जल्द ही खुलासा होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि बहुत ही संवेदनशील मामला है. हम खुद चाह रहे हैं कि बच्ची का जल्द सकुशल वापसी हो. पुलिस प्रशासन सरकार पूरी ताकत के साथ लगी हुई है, हर एंगल से जांच कर रही है. वहीं उसे ढूढने या उसकी जानकारी देने वाले को प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधी ने ईनाम देने की घोषणा भी कर रखी है. मुंगेली एसपी ने अपनी तरफ से 10 हजार, बिलासपुर आईजी ने 30 हजार और लोरमी विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी कोमल राजपूत ने बच्ची का पता बताने पर 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है.
इस तरह मासूम बच्ची लाली का पता बताने वाले को कुल 1 लाख 40 हजार की राशि दी जाएगी. बता दें, मुंगेली जिले के कोसाबाडी गांव से 12 अप्रैल की रात 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया. दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन अब तक मासूम बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है. पुलिस इस मामले में अब तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है. बता दें, मुंगेली जिले के कोसाबाडी गांव से 12 अप्रैल की रात 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया. दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन अब तक मासूम बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है. पुलिस इस मामले में अब तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है.
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





