छत्तीसगढ़
भिलाई आ रहे एम्स रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर, खुर्सीपार में लगने वाला है मेगा हेल्थ कैंप
Shantanu Roy
27 April 2025 6:02 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप लगने वाला है भिलाई शहर में। इस हेल्थ कैंप में आएंगे एम्स रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर। जो देंगे अपनी सेवाएं और करेंगे लोगों की जांच। इस कैंप में जांच उपरांत उपचार के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए भर्ती भी कराया जाएगा। इस हेल्थ कैंप का संयोजन कर रही हैं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी व प्रदेश नेत्री स्वाति साहू। स्वाति ने बताया कि, 3 मई दिन शनिवार को यह हेल्थ कैंप लगेगा खुर्सीपार में। स्वामी आत्मानंद स्कूल बालाजीनगर श्रीराम चौक में इसका आयोजन किया जाएगा।
30 डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीम एम्स से आ रही है। दुर्ग जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अपनी सेवाएं देंगी। स्वाति साहू ने बताया कि, सांसद विजय बघेल के विशेष मार्गदर्शन, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के निर्देशन में यह कैंप लग रहा है। इस कैंप में युवा नेता व श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष पांडेय का विशेष सहयोग हैं। इस कैंप में कार्यपालक निदेशक, सीईओ एम्स रायपुर के डॉ. अशोक जिंदल रहेंगे। वहीं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद सक्सेना अपनी टीम के साथ रहेंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छग प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग मेयर अलका बघमार, मनीष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





