भारत

अटारी बॉर्डर पर नागरिकों का जमावड़ा, वतन वापसी का सिलसिला जारी

Shantanu Roy
27 April 2025 5:48 PM IST
अटारी बॉर्डर पर नागरिकों का जमावड़ा, वतन वापसी का सिलसिला जारी
x
बड़ी खबर
Pahalgam. पहलगाम। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए रविवार को आखिरी दिन है। केंद्र सरकार की तरफ से दिया गया समय आज खत्म हो जाएगा। सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वतन लौटने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। एक दिन पहले शनिवार को अटारी बॉर्डर के रास्ते 75 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान भेजा गया। रविवार को भी कई पाक नागरिक अपने मुल्क लौट रहे हैं। इसके अलावा शनिवार को 335 भारतीयों ने पाकिस्तान से भारत की सीमा में प्रवेश किया। वहीं, अभी तक कुल 727 भारतीय वापस आ चुके हैं, जबकि 294 पाकिस्तानी वापस जा चुके हैं। हालांकि यह प्रक्रिया रविवार को भी जारी है और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आज यह समय सीमा खत्म हो जाएगी।


वहीं, रोजाना की तरह बीएसएफ की ओर से रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया। सेरेमनी देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार चौथे दिन भी काफी ज्यादा कमी देखने को मिली। वहीं, सेरेमनी के समय बीएसएफ की ओर से गेट बंद ही रखे गए। भारत सरकार के आदेशों के बाद अब पुलिस भी पाकिस्तान से आए लोगों को जल्द वापस भेजने में जुट गई। इस संबंधी पिछले दिनों के दौरान जितने भी पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश किए थे। उन सभी की लिस्ट बीएसएफ की ओर से पुलिस को मुहैया करवाई गई। इसके बाद पुलिस उन लोगों तक पहुंच कर जल्द से जल्द देश छोड़ जाने के लिए कह रही है। अगर कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़कर नहीं जाता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
Next Story