छत्तीसगढ़

DG–IG कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन, PM मोदी अफसरों को करेंगे ब्रीफ

Nil dhankar
29 Nov 2025 7:53 AM IST
DG–IG कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन, PM मोदी अफसरों को करेंगे ब्रीफ
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रही ऑल इंडिया DG–IG कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण इस वार्षिक आयोजन में आज कई बड़े फैसलों और चर्चाओं की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज होने वाली बैठकों में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिन की शुरुआत योग सत्र में हिस्सा लेकर की, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तैयारी की।

कॉन्फ्रेंस स्थल पर सुबह का माहौल बेहद अनुशासित और सुरक्षा-व्यवस्था से भरा दिखा, जहाँ देशभर के डीजीपी और आईजी अपने-अपने राज्यों के सुरक्षा मुद्दों के साथ मौजूद हैं। आज का पूरा दिन चार महत्वपूर्ण सत्रों के नाम रहेगा, जिनमें देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पहले दिन की बैठक बेहद महत्वपूर्ण रही, जिसमें नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और ड्रग्स तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर लंबी चर्चा की गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरहदी राज्यों और देश के विभिन्न राज्यों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि नारकोटिक्स नेटवर्क और संगठित अपराध पर कठोर और लगातार कार्रवाई बेहद आवश्यक है। उन्होंने राज्यों से कहा कि ड्रग्स से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए और अंतरराज्यीय गैंगों पर निर्णायक कार्रवाई हो।⁠

बैठक में यह भी चर्चा का विषय रहा कि देश में बढ़ रहे साइबर अपराध और नई तकनीक आधारित अपराधों से निपटने के लिए राज्यों को और अधिक प्रशिक्षित तथा संसाधनयुक्त बनाया जाए। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित सूचना साझेदारी और उन्नत तकनीक को अपनाने पर भी जोर दिया गया।⁠

Next Story
null