छत्तीसगढ़

आज बीजेपी मेयर शामिल होंगे मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में फिर होगा समापन

Nilmani Pal
9 July 2025 9:03 AM IST
आज बीजेपी मेयर शामिल होंगे मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में फिर होगा समापन
x

रायपुर/मैनपाट। प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आज दोपहर बाद समापन हो जाएगा। सभी महापौर, और जिला पंचायत अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। बुधवार को भी योगाभ्यास से शिविर की शुरुआत हुई। सीएम-मंत्रियों संग योग किया। बता दें कि कल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एकात्म मानववाद के सहारे सांसदों- विधायकों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद भी जनता के बीच से ही आते हैं। वे खुद को जनता से ऊपर न समझें। उनको जनता के लिए ही काम करना है। यह न भूलें कि जनता की सेवा के लिए ही वे चुने गए हैं।

एकात्म मानववाद का दर्शन भी हमें यही सिखाता है। यह सभी भारतीय दर्शनों का निचोड़ है। इसमें आम आदमी से लेकर शीर्ष स्तर पर बैठे व्यक्ति को एक मानते हुए सभी के सुख के लिए काम करना है। यही सरकार का मूल उद्देश्य है। इसी सिद्धांत पर भाजपा का एक-एक नेता और कार्यकर्ता काम करता है। शिवराज मैनपाट में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सांसदों और विधायकों को संबोधित कर रहे थे।

Next Story
null