
x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएंगी। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में अभी से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विशाल तिरंगा यात्रा मरीन ड्राईव तेलीबांधा में सम्पन्न होगी। यात्रा को लेकर शहर भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व वीर सैनिक, आम नागरिक के अलावा शहर भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष निकलने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस यात्रा में शामिल होने जा रहे है। तिरंगे के परिधान पहनकर शहरवासियों यात्रा में शामिल होंगे। देशभक्ति गीतों की मधुर ध्वनि के साथ निकलने वाली इस यात्रा में अबकि बार शहरवासियों में अलग ही जज्बा देखने में आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश पैदा हो इसी उद्देश्य को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर के 151 चौक चौराहों में 13, 14, 15 अगस्त को देशभक्ति के गीत साउण्ड सिस्टम के माध्यम से बजाई जाएगी। यात्रा में 1500 मीटर का बड़ा विशाल तिरंगा इस यात्रा में विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। ढोल बाजे गाजे के साथ निकलने वाले इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, युवा शामिल होंगे। यात्रा के समापन पर देशभक्ति संगीत संध्या के साथ-साथ पूर्व वीर सैनिकों शहीद परिवार के लोगों का सम्मान माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





