छत्तीसगढ़
पंडरिया में निकली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को किया गया नमन
Shantanu Roy
17 May 2025 8:50 PM IST

x
छग
Pandaria. पंडरिया। आज नगर पालिका पंडरिया में “तिरंगा यात्रा” का आयोजन राष्ट्रभक्ति और वीरता के संदेश के साथ किया गया। इस गरिमामयी यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया और देश के वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन किया। यात्रा में शामिल हुए वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन न केवल देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जनआस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे सशस्त्र बलों के प्रति जनता के अटूट सम्मान की भी जीवंत अभिव्यक्ति है।
जय हिन्द की सेना...🇮🇳
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) May 17, 2025
आज नगर पालिका पंडरिया में आयोजित "तिरंगा यात्रा" में सम्मिलित होकर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जनआस्था तथा हमारे सशस्त्र बलों के प्रति अटूट सम्मान… pic.twitter.com/E7a5Z1vhDQ
“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह मात्र एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की नारीशक्ति के संकल्प और सिंदूर की रक्षा का साहसिक प्रतिशोध है। भारतीय सेना की वीरता, रणनीतिक दक्षता और आत्मबल को आज पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। इस अवसर पर युवाओं और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह तिरंगे लहराए गए और “जय हिंद” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





