छत्तीसगढ़
'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर CM साय ने PM व जवानों को दी बधाई, हस्ताक्षर कर जताया सम्मान
Shantanu Roy
17 May 2025 7:04 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। 'ऑपरेशन सिंदूर' की शानदार सफलता को लेकर पूरे देशभर में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक अभिनंदन दिया है। मुख्यमंत्री ने जशपुर में आयोजित "जय हिंद - ऑपरेशन सिंदूर हस्ताक्षर अभियान" में भाग लिया और अपने हस्ताक्षर कर अभियान में सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन देश की सुरक्षा, आत्मसम्मान और संप्रभुता का प्रतीक है, जिसे सफल बनाकर हमारे जवानों ने एक बार फिर अपना पराक्रम सिद्ध किया है।
'ऑपरेशन सिंदूर' की शानदार सफलता के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं देश के वीर जवानों का हार्दिक अभिनंदन।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 17, 2025
जय हिन्द 🇮🇳
ऑपरेशन सिंदूर अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान
📍चराईडांड, जशपुर@narendramodi pic.twitter.com/r2JvmXIEaI
मुख्यमंत्री साय ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर हमारे राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और हमारे जांबाज़ सैनिकों के साहस को नमन करता हूं। पूरा देश गर्व से भर उठा है।" इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिकों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने भी हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और देशभक्ति की भावना के साथ अपने समर्थन को दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में 'जय हिंद' के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंज उठा और लोगों ने भारत माता की जयकारों के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





