
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक टाइल्स मिस्त्री पर दबंगों ने बेवजह हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पर लाठी, पत्थर और हाथ मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य मजदूर को भी टाइल्स मिस्त्री पर हमला ने नहीं छोड़ा और उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित टाइल्स मिस्त्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को अपने साथी मोहम्मद इमरान के साथ आदर्श नगर, सहाड़ा चौक के पास टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। तभी करीब शाम 4 बजे अचानक फत्ते मधुकर नामक व्यक्ति अपने 2-3 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा।
पीड़ित के मुताबिक, फत्ते मधुकर ने आकर टाइल्स लगाने वाली मशीन और मोबाइल फोन मांगने की बात कही। जब उसने मना किया और पूछा कि “तुम्हें इन चीजों की क्या जरूरत है?”, तो फत्ते और उसके साथी आग-बबूला हो गए। सभी ने मिलकर पीड़ित को मां-बहन की गालियां दीं और उस पर हाथ, मुक्के, पत्थर और लकड़ी की बल्लियों से हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित के साथी मोहम्मद इमरान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में पीड़ित को बाएं हाथ की उंगली, सिर, बाएं गाल, पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं इमरान को भी पीठ और गाल पर चोटें पहुंची हैं। घटना की सूचना पीड़ित ने अपने ठेकेदार मोहम्मद दस्तगीर को दी, जिसके बाद मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की पुष्टि के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद मशीन और मोबाइल देने से मना करने पर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, फत्ते मधुकर और उसके साथी इलाके में अक्सर विवाद करते रहते हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Tagsरायपुर मारपीटआदर्श नगर हमलाटाइल्स मिस्त्री हमलामजदूर पर हमलाफत्ते मधुकररायपुर क्राइम न्यूजइमरान मारपीट मामलामोबाइल को लेकर विवादसहाड़ा चौक झगड़ारायपुर पुलिस कार्रवाईRaipur fightAdarsh Nagar attacktile mason attackattack on laborerFateh MadhukarRaipur crime newsImran fight casedispute over mobileSahada Chowk fightRaipur police action
Next Story





