छत्तीसगढ़

बाघ देखा गया सीतानदी-उदंती अभ्यारण्य में, वीडियो

Nilmani Pal
26 May 2025 1:36 PM IST
बाघ देखा गया सीतानदी-उदंती अभ्यारण्य में, वीडियो
x
छग

रायपुर। सीतानदी-उदंती अभ्यारण्य में रविवार रात बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हो गई है. बाघ के पदचिन्ह पहले ही मिल चुके थे, लेकिन 100 ट्रैप कैमरे होने के बावजूद उसकी तस्वीर नहीं मिल पा रही थी. आखिरकार 8 दिनों की मशक्कत के बाद अरसीकन्हार रेज में बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है, जो शनिवार रात की थी. इसके बाद रविवार की शाम भी बैल का शिकार करते हुए बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद हुई.

सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के DFO वरुण जैन ने कहा कि 8 दिनों के बाद जाकर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि बाघ किस राज्य से आया है. इसके लिए तस्वीरें देहरादून स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भेजी जा रही है.

बता दें, बीते ढाई साल से टाइगर रिजर्व में बाघ के कोई सुराग नहीं मिले थे. लेकिन अनुकूलित वातावरण मिलने से अब बाघ समेत कई अन्य वन्य जीव भी यहां आने लगे हैं. इससे पहले यहां 2019 में मध्यप्रदेश से और अक्टूबर 2022 में तेलंगाना से महाराष्ट्र होते हुए पहुंचा था. अब ढाई साल बाद 2025 में बाघ की उपस्थिति फिर से लौट आई है.


Next Story
null