छत्तीसगढ़

बाघ ने गाय को बनाया शिकार, इलाके के ग्रामीण सहमे

Nilmani Pal
5 Feb 2026 11:54 AM IST
बाघ ने गाय को बनाया शिकार, इलाके के ग्रामीण सहमे
x

दंतेवाड़ा। बचेली वन परिक्षेत्र में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीण जीवन की रफ्तार थाम दी है। भांसी इलाके में गाय के शिकार की घटना के बाद जंगल से लगे गांवों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बाघ की गतिविधियों की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर जांच की गई। जांच में शिकार की पुष्टि होते ही पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया। दर्जनभर से अधिक गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

ग्रामीणों को अकेले जंगल न जाने और मवेशियों को खुले में न छोड़ने की हिदायत दी गई है। वन कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और।लगातार गश्त जारी है। रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले कर्मचारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

डीएफओ रंगनाधा रामकृष्णा ने बाघ की मौजूदगी के प्रमाण मिलने की पुष्टि की है। किसी भी वन्य गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।।प्राथमिक लक्ष्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना बताया गया है।

Next Story
null