छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अंधड़ और वज्रपात का अलर्ट

Nil dhankar
10 May 2025 8:11 AM IST
छत्तीसगढ़ में अंधड़ और वज्रपात का अलर्ट
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलने वाला है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लगभग 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में फैला हुआ है, जबकि एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।

इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण कई क्षेत्रों में बादल छाने, मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और तेज़ हवाओं की स्थिति बन रही है। आज एक-दो स्थानों में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Next Story
null