छत्तीसगढ़

व्यापारियों को नालियो में कचरा फेंकना भारी पड़ा, निगम ने लगाया 6 हजार जुर्माना

Nil dhankar
29 May 2024 4:14 PM IST
व्यापारियों को नालियो में कचरा फेंकना भारी पड़ा, निगम ने लगाया 6 हजार जुर्माना
x
छग

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बरसात के समय निचली बस्तीयो या कहीं पर भी जलभराव न हो उसके लिए सफाई अभियान युद्व स्तर पर जारी है। परन्तु बहुत से व्यापारीयो द्वारा अपने आदत से मजबूर अपने दुकानो से निकलने वाले कचरो को नाली में फेंक देते है। ऐसे दुकानदारो पर आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के आदेशानुसार निगम की कार्यवाही जारी है। निगम की कार्यवाही पाॅचो जोन कार्यालय क्षेत्र में जारी है। इसी तारतम्य में जोन क्रमांक 02 के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अपने दल के साथ निरीक्षण के दौरान मौके पर कचरा फेंकते हुए पाया शास्त्री नगर के नीतू किराना स्टोर के व्यापारी द्वारा नाली मंे कचरा फेंका जा रहा था उससे 500 अर्थदण्ड वसूला गया इसी प्रकार 18 व्यापारियो से नाली में कचरा फेकने का अर्थदण्ड एवं 03 निवासियो द्वारा रोड पर मलवा रखकर सड़क बाधित करने वालो से कुल 6300 अर्थदण्ड वसूली की गई।

सनद रहे की जो भी व्यक्ति या व्यापारी अपने घरो या दुकानो से निकलने वाले कचरे को नालियो में डालेगे तो उनसे बढ़ते हुए क्रम में अर्थदण्ड लिया जायेगा। कार्यवाही नगर निगम भिलाई के सभी पाॅचो जोन क्षेत्र में चल रहा है एक तरफ निगम प्रतिदिन सफाई कार्य कर रही है दुसरी तरफ नागरिक नालियो में कचरा डाल रहे है। उनसे अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही जारी रहेगी।

नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने सभी व्यापारियो से अपील की र्है कि अपने दुकानो एवं घरो से निकलने वाले कचरो को सफाई कर्मचारी को ही देवें। यदि व्यापारी अपने आदत को नहीं सुधारेगे तो नियमानुसार उनके गुमशता एवं अनुज्ञप्ति लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी व्यापारियो के स्वयं की होगी।

Next Story