छत्तीसगढ़

हाईस्कूल के पीछे जुआ खेल रहे 3 और जुआरी गिरफ्तार, भखारा पुलिस की कार्रवाई

Nil dhankar
24 Feb 2026 5:10 PM IST
हाईस्कूल के पीछे जुआ खेल रहे 3 और जुआरी गिरफ्तार, भखारा पुलिस की कार्रवाई
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 03 और जुआरियों के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।

थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई हाई स्कूल के पीछे कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए भखारा पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।पुलिस को देखते ही कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि 03 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

जुआरियों के पास एवं फंड से कुल 3,100/-रूपये नगद राशि तथा 52 पत्ती ताश जब्त कर विधिवत कब्जे में लिया गया। उक्त कृत्य जुआ एक्ट के तहत पाये जाने से पांचों जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 18/2026 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि आज ही थाना रूद्री एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में गंगरेल रिसॉर्ट में संचालित ऑनलाइन जुआ गतिविधि का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान, महेंद्रा एक्सयूवी 700 एवं 02 मोबाइल सहित कुल लगभग 17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

पकड़े गए जुआरी

(01) होमेश मारकण्डेय पिता यशवंत मारकण्डेय उम्र 24 वर्ष साकिन सिवनीकला कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)

(02) रमेश कुमार साहू पिता स्व. साघुराम साहू उम्र 55 वर्ष साकिन भेडसर भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

(03) प्रहलाद बघेल पिता गोवर्धन बघेल उम्र 23 वर्ष साकिन सलोनी थाना मुजगहन रायपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)

Next Story
null