छत्तीसगढ़

तीन लैब टेक्नीशियन की आवश्यकता, निकली सीधी भर्ती

Nilmani Pal
8 Aug 2025 1:57 PM IST
तीन लैब टेक्नीशियन की आवश्यकता, निकली सीधी भर्ती
x
छग

एमसीबी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्षय उन्मूलन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा एनजीओ स्कीम के तहत बलगम (खखॉर) जांच कार्य के लिए तीन लैब टेक्नीशियन मानव संसाधन की आवश्यकता हेतु योग्य गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के चयन के लिए निविदा सूचना जारी की गई है।

इच्छुक एनजीओ आवेदन पत्र, नियम और शर्तों का अवलोकन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला एमसीबी के सूचना पटल या जिले की आधिकारिक वेबसाइटhttps://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/से कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 20 अगस्त 2025 तक चलेगी। प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची 25 अगस्त 2025 से 1 सितम्बर 2025 तक कार्यालय में प्रदर्शित की जाएगी तथा अंतिम चयन सूची 8 सितम्बर 2025 को कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से नियमानुसार और पारदर्शी रूप में संपन्न की जाएगी।

Next Story
null