छत्तीसगढ़

डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने मारी रेड

Nilmani Pal
26 Feb 2026 5:07 PM IST
डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने मारी रेड
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में 25 फरवरी की रात थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णापुर डैम के पास कुछ व्यक्ति तासपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में परमेश्वर चौहान पिता घुरवा चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी बांजीनपाली रायगढ़, राजकुमार ब्रज पिता छोटेलाल ब्रज उम्र 36 वर्ष निवासी रामभांटा रायगढ़ और तुलसी चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मल्दा थाना पुसौर जिला रायगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से *कुल 5,600 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। आरोपियों के कृत्य पर *थाना कोतरारोड़ में धारा 3, 2 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्रवाई* की गई है।


Next Story