छत्तीसगढ़

जागरूक मां की पहल से तीन बाल विवाह टले, पुलिस की तत्परता से रोकी गई नाबालिगों की शादी

Shantanu Roy
2 July 2025 7:25 PM IST
जागरूक मां की पहल से तीन बाल विवाह टले, पुलिस की तत्परता से रोकी गई नाबालिगों की शादी
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम गुरावांट में प्रस्तावित तीन नाबालिग बच्चों के विवाह को समय रहते रोक लिया गया। इस कार्रवाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एक जागरूक मां लक्ष्मीन बाई ने, जिन्होंने स्वयं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी बेटी की शादी रुकवाने की अपील की।

क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार, चार बच्चों की शादी ग्राम गुरावांट में तय की गई थी, जिनमें से तीन नाबालिग पाए गए।
बालिका
की मां लक्ष्मीन बाई ने शिकायत की कि उनकी बेटी की शादी उनके चाचा द्वारा एक नाबालिग लड़के से कराई जा रही है, जबकि वह खुद भी बालिग नहीं है। मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने तुरंत थाना बम्हनीडीह प्रभारी भवानी सिंह चौहान को मौके पर भेजा और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

तत्परता से पहुंची पुलिस, रुकवाया विवाह
पुलिस टीम ने ग्राम सोठी में पहुंचकर संबंधित परिजनों से पूछताछ की। जन्म प्रमाण पत्रों की जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि लड़की नाबालिग है और लड़का भी विवाह योग्य नहीं है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर विवाह को रुकवाया। बाल विवाह रोकथाम की इस कार्रवाई ने फिर यह सिद्ध कर दिया कि सामाजिक जागरूकता और प्रशासनिक तत्परता साथ मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं। बालिका की मां द्वारा समय पर पुलिस से संपर्क करना इस मामले में निर्णायक साबित हुआ।
Next Story