भारत

रिश्ते का खूनी अंत...सिंदूर का इस्तेमाल, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
2 July 2025 5:55 PM IST
रिश्ते का खूनी अंत...सिंदूर का इस्तेमाल, जानें पूरा मामला
x
फैली सनसनी.
भदोही: भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के वारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी, फिर खुद आत्महत्या के इरादे से सिंदूर पी लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना सुबह उस समय सामने आई जब घर वालों ने महिला का खून से लथपथ शव देखा. मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब पांच साल पहले मिर्जापुर से रोहित बिंद के साथ हुई थी. रोहित मजदूरी करता है. बसंती का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस के अनुसार, रोहित का दावा है कि उसने और उसकी पत्नी ने रात में आत्महत्या का निर्णय लिया था, लेकिन सुबह बसंती पीछे हट गई और एक मौका मांगने लगी. इस पर गुस्से में आकर रोहित ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया. इसके बाद उसने खुद भी सिंदूर पी लिया.
पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. वहीं, बसंती के मायके वालों ने रोहित पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story