छत्तीसगढ़

युवती को गौमांस खिलाने वाले तीन गिरफ्तार, अप्राकृतिक यौनाचार का भी लगाया था आरोप

Shantanu Roy
2 Sep 2021 4:33 AM GMT
युवती को गौमांस खिलाने वाले तीन गिरफ्तार, अप्राकृतिक यौनाचार का भी लगाया था आरोप
x
भिलाई का मामला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। धर्मातांतरण के लिए गौमांस खिलाने वाले तीन आरोपितों को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने अप्राकृतिक यौनाचार का भी आरोप लगाया है। मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का है। बता दें कि भिलाई की एक युवती ने मंगलवार को छावनी थाने में अपने पति, ससुर तथा देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

युवती हिंदू धर्म की है। युवती के हवाले से छावनी पुलिस ने बताया कि युवती दिसंबर 2020 में लापता हुई थी। फरवरी में 2021 में युवती कैंप दो निवासी मोहम्मद अकबर (25) के साथ लौटी तथा बताया कि उसने अकबर से शादी कर ली है।

छह माह बाद युवती मंगलवार को छावनी थाने पहुंची तथा बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे मतांरण करने तथा गौमांस खाने का दबाव बनाया जा रहा है। दबावपूर्वक उसे गौमांस भी खिला दिया गया तथा पति द्वारा अप्राकृतिक यौनाचर किया गया। सूचना पर छावनी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को पति मोहम्मद अकबर, ससुर मरगूल तथा देवर मकबूल को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story