छत्तीसगढ़

खेल मैदान में चाकू से डराया लोगों को, बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
1 July 2025 4:53 PM IST
खेल मैदान में चाकू से डराया लोगों को, बदमाश गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को धारदार प्रतिबंधित हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था। थाना सिटी कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था, उसी दौरान कचहरी चौक के पास पुलिस को सूचना मिली कि एकलव्य खेल मैदान (इंडोर स्टेडियम) धमतरी के पास एक युवक लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम

टेमन डहरिया पिता घना राम डहरिया उम्र 21 वर्ष, निवासी सतनामीपारा, सदर रोड, नयापारा, राजिम, का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक नग धारदार प्रतिबंधित लोहे का चाकू बरामद किया गया, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी द्वारा प्रतिबंधित शस्त्र को अवैध रूप से सार्वजनिक स्थल पर रखकर आम जनता में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न किया गया, जो कि भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत दंडनीय अपराध है। थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 162/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

आरोपी का नाम

टेमन डहरिया पिता घना राम डहरिया उम्र 21 वर्ष, निवासी सतनामीपारा, सदर रोड, नयापारा, राजिम, जिला रायपुर


Next Story
null