छत्तीसगढ़

नौकरी, हजारों युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर

Nilmani Pal
9 Feb 2026 4:46 PM IST
नौकरी, हजारों युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर
x
छग

मोहला। प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फरवरी माह में संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 03 फरवरी 2026 को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 एवं 13 फरवरी 2026 को बिलासपुर, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को दुर्ग, तथा 16 एवं 17 फरवरी 2026 को सरगुजा एवं बस्तर संभाग में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत उपयुक्त स्थल का चयन, नियोजक संस्थानों की सहभागिता, अभ्यर्थियों का पंजीयन, मोबिलाइजेशन, विभागीय समन्वय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में ऑफर लेटर वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक संभाग से लगभग 2000 अभ्यर्थियों की उपस्थिति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल/छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पंजीयन एवं आवेदन हेतु प्रेरित किया जाए, ताकि मेले का संचालन सुचारु एवं प्रभावी रूप से किया जा सके।


Next Story
null