रायपुर शहर के कोने कोने में हजारों जवान तैनात, दिवाली पर अलर्ट

रायपुर। दिवाली में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राजधानी में दिवाली पर आज शाम 5 से सुबह 5 बजे तक पुलिस की गश्त करेगी। हर एंट्री पॉइंट पर वाहनों की जांच की जाएगी। रायपुर में 1000 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। चाकूबाजी और मारपीट पर जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए तगड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
आज दीपावली है। देश में करोड़ों लोग त्योहार की खुशियां मनाने और बांटने में मशगूल रहेंगे। त्योहारों पर खुशियों को अनुभव करने और करीबियों के साथ साझा करने का खास तरीका होता है। दीपावली पर पटाखे जलाकर सेलीब्रेट करना इनमें से एक है।
छत्तीसगढ़ समेत अन्य जगहों पर आतिशबाजी और पटाखे की आवाज गूंजने लगी है। गली-मोहल्ले में जमकर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। लेकिन कई बाद पटाखे से लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। पटाखों से चोट लग जाती है या झुलस जाते हैं। समस्या तब और बड़ी जाती है, जब हम खुद पर प्रयोग करने लग जाते हैं। यानी हादसा होने पर जल्द राहत पाने की जुगत में दूसरों की सलाह पर या खुद ही उपचार के नाम पर कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जो बाद में तकलीफ को और बढ़ाता है। ऐसे में दीपावली पर दुर्भाग्यवश कुछ हो जाए तो डु एंड डोन्ट़स मालूम होने चाहिए।





