छत्तीसगढ़

कालीबाड़ी में इस बार INS विक्रांत पोत वाला गणेश पंडाल

Nilmani Pal
4 Sep 2024 10:12 AM GMT
कालीबाड़ी में इस बार INS विक्रांत पोत वाला गणेश पंडाल
x

रायपुर raipur news। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 6 सितंबर को है। इस दिन से गणेश उत्‍सव की शुरुआत होगी जोकि 10 दिन तक मनाया जाएगा। इधर, गणेश उत्‍सव को लेकर राजधानी रायपुर में भी गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं, जो अपनी अनोखे थीम और सजावट के साथ भक्तों को आकर्षित करेंगे। इन पंडालों में भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। Ganesh Utsav

कालीबाड़ी में गणेश जी के लिए आईएनएस विक्रांत के आकार का 65 फीट से अधिक ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। कोलकाता से पहुंचे 25 कारीगर पिछले 27 दिनों से पंडाल को आकार दे रहे हैं। पंडाल के अंदर शीश महल में बप्पा विराजित होंगे। गुढ़ियारी में नंदगांव की थीम पर झांकी सजाई जा रही है। इस झांकी में भगवान कृष्ण के लीलाओं की दिखाया जाएगा।

गुढ़ियारी गणेशोत्सव समिति द्वारा नंदगांव थीम पर झांकी तैयार की जा रही है। समिति के अध्यक्ष मनोज ने बताया कि दुर्ग के कलाकार झांकी को रूप देने में लगे हैं। झांकी में श्रीकृष्ण से संबंधित बाललीला, रासलीला सहित 20 से अधिक प्रसंग पर झांकी आगंतुकों को आकर्षित करेगी। वहीं गोलबाजार में भी गणेश स्थापना को लेकर तैयारी तेज है। श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार रिद्धि-सिद्धि के साथ बप्पा नजर विराजमान होंगे।


Next Story