छत्तीसगढ़

तिमाही परीक्षा में ये हाल, शिक्षक गायब मिले, प्रश्न पत्र के लिए राह देखते रहे स्टूडेंट्स

Nil dhankar
22 Sept 2025 4:21 PM IST
तिमाही परीक्षा में ये हाल, शिक्षक गायब मिले, प्रश्न पत्र के लिए राह देखते रहे स्टूडेंट्स
x
पढ़े पूरी खबर

बलरामपुर। जिले में आज त्रैमासिक परीक्षा के पहले ही दिन शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली है। प्राथमिक शाला लोफरी में पदस्थ दोनों शिक्षक साला खुलने के लगभग 2 घंटे तक स्कूल नहीं पहुंचे और यहां पढ़ने वाले बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहे। परिजनों ने स्कूल किया हालत देखकर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की लापरवाही उजागर हो गई है।

दरअसल, यहां कक्षा पहली से आठवीं तक का स्कूल संचालित होता है और आज से त्रैमासिक एग्जाम शुरू हो रहा था। सुबह 11:00 से एग्जाम होने वाला था बच्चे सभी एग्जाम देने के लिए पहुंचे हुए थे, लेकिन स्कूल में पदस्थ दोनों शिक्षक पहुंचे ही नहीं थे।

बच्चों के भविष्य से किस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है, इसका उदाहरण यहां पर साफ तौर पर देखा जा रहा है। जब परिजनों को इसका पता चला, वह खुद स्कूल पर पहुंचे और उन्होंने इसका वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया में से अपलोड कर दिया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे वीडियो में खुद बता रहे हैं कि शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे हैं और वह उनका इंतजार कर रहे हैँ।


Next Story
null