छत्तीसगढ़

हर शाम खतरे की शाम : जो बच गया वो सिकंदर, जो फंस गया वो...

Nilmani Pal
1 Sept 2025 11:30 AM IST
हर शाम खतरे की शाम : जो बच गया वो सिकंदर, जो फंस गया वो...
x

सरकारी और निजी छुट्टियों का फायदा केवल रंगबाजों को हर शाम को रंगीन करने रायपुर में उतरती है विदेशी परियां

शुक्र की देर रात और शटर्डे और संडे की मनचाही मुराद पूरी हो रही होटल , क्लब, पब, फार्महाउसों में

रायपुर। राजधानी के बनने के बाद रायपुर में दुनिया भर के सेक्सवर्करों ने डेराडाल कर हाई प्रोफाइल वैश्यावृत्ति को एक नया नाम देकर पूरे प्रेदश में अपसंस्कृित का जो नंगा नाच दिखाया उसके जद में पूरा प्रदेश तवाही के कगार पर पहुंच चुका है जहां से बच कर निकलजाना मुस्किल ही नहीं नामुमकिन है। हर शाम खरते की शाम बन चुकी है। बड़े शहरों में उच्चशिक्षा का अरमान लेकर आए नवधनाढ्यों के पुत्र के साथ गरीब औऱ प्रतिभाशाली युवा भी अपने किरयर को दांव में लगातार सेक्स के दलदल में फंस चुके है। पूरे प्रदेश में सेक्स-रैकेट का गिरोह सक्रिय है जो लोगों को आन डिमांड देशी और विदेशी बालाएं की सेवाएं मुहैया कराते है। हर शाम और रात खतरे की शाम होती है। सब कुछ लुटाने के लिए युवा मदहोशी में पहुंच चुका है। वो खतरे को जानते हुए भी सेक्स की आग में कूच कर अपने आप को तवाह करने पर तुला हुआ है। जापान, नेपाल, कोरियन, रशियन लड़कियों की छत्तीसगढ़ के होटलों, पबों, क्लबों और फार्महाउसों में भरमार...है। यहां से आती विदेशी लड़कियां जो शौकीन की डिमांड पर आकर अपना काम कर वापस लौट जाती है। हाल ही में होटलों औऱ पबों में पड़े छापे से मामले का खुलासा हुऐ है।

पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 दलालों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये दलाल विदेशी युवतियों और अन्य राज्यों की लड़कियों से देह व्यापार कराते थे। पुलिस ने इस मामले में गंभीर जांच शुरू की है। पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 दलालों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये दलाल विदेशी युवतियों और अन्य राज्यों की लड़कियों से देह व्यापार कराते थे। पुलिस ने इस मामले में गंभीर जांच शुरू की है, जो रैकेट के और कनेक्शन्स का खुलासा कर सकती है। इस दौरान, पुलिस ने कई प्रमुख शहरों में छापेमारी की और दलालों को गिरफ्तार किया।

विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराते थे दलाल

पुलिस के अनुसार, ये दलाल विदेशी युवतियों की आपूर्ति शहर के बड़े होटलों में करते थे। इन दलालों का नेटवर्क लोकेंटो मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए चलता था। इसके अतिरिक्त, कई वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाए गए थे, जिनमें कॉल गर्ल्स के फोटो भेजे जाते थे। इसी तरह से रायपुर और आसपास के इलाके में देह व्यापार का कारोबार बढ़ रहा था, और इसने पुलिस को सतर्क कर दिया। पुलिस ने एक-एक करके 17 दलालों को गिरफ्तार किया, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन दलालों ने बड़े पैमाने पर विदेशी युवतियों का शोषण किया था।

ऑपरेशन क्लीन सिटी के तहत कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन सिटी के तहत की गई थी. दरअसल रायपुर पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के नामी स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अश्लील गतिविधियां संचालित हो रही हैं। टीम ने गुप्त निगरानी के बाद शनिवार को एकसाथ छापा मारा और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

रेड में मिली डील की डायरी और VIP ग्राहकों के नाम

छापेमारी के दौरान कई स्पा सेंटरों में अलग-अलग कमरों में संदिग्ध गतिविधियां पकड़ी गईं. कुछ जगहों पर ग्राहकों और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में भी पाया गया. जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमें स्पेशल सर्विस के रेट और कई हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के नाम दर्ज हैं।

मास्टरमाइंड महिला के हाईप्रोफाइल कनेक्शन

गिरफ्तार महिला खुद को ब्यूटी और वेलनेस एक्सपर्ट बताकर शहर में कई स्पा चला रही थी. पुलिस के अनुसार, वह सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी। युवतियों को मोटी कमाई का झांसा देकर इस धंधे में उतारा जाता था. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रैकेट की मास्टमाइंड महिला के छत्तीसगढ़ के कई रसूखदारों से भी संबंध हैं। पुलिस की रेड में कई लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जो दिल्ली, मुंबई, नागपुर और कोलकाता जैसे शहरों से लाई गई थीं. पुलिस को शक है कि इस रैकेट का लिंक अंतरराज्यीय गिरोहों से भी हो सकता है। सभी स्पा सेंटरों के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस का क्लीन सिटी ऑपरेशन

पुलिस के एख बड़े अधिकारी ने बताया, शहर में अश्लीलता और गैरकानूनी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह एक संगठित रैकेट है, जिसकी परतें हम धीरे-धीरे खोलेंगे. एसपी के मुताबिक ऑपरेशन क्लीन सिटी लगातार जारी रहेगा. प्रशासन ने शहर के बाकी स्पा और वेलनेस सेंटर्स की भी जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस को उम्मीद है कि महिला सरगना से पूछताछ के बाद इस मामले में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

हादसे ने खोला सेक्स रैकेट

पुलिस ने बताया कि इस सेक्स रैकेट का खुलासा उस वक्त हुआ जब हाल ही में तेलीबांधा के वीआईपी रोड पर एक रशियन युवती और उसके पार्टनर ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि इस दुर्घटना में शामिल रशियन युवती और उसके पार्टनर सेक्स रैकेट से जुड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस ने दविश देकर सेक्स रैकेट को उजागर किया।

स्पा सेंटर के नाम पर हाईप्रोफाइल लोगों ने नाम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की स्पेशल टीम ने बीते दिनों एक साथ 80 स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया था. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक स्पा की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। जिसमें महिला संचालक को गिरफ्तार किया गया है. यह महिला कथित तौर पर दूसरे राज्यों की युवतियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवा रही थी. इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से भी भारत आई लड़कियों से देह व्यापार करवा रही थी।

Next Story
null